Biography hindi


अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय – Abraham Lincoln Chronicle in Hindi

Abraham Lincoln Biography in Hindi: अब्राहम लिंकन अमेरिका के महान और सबसे प्रतिष्ठित राष्ट्रपतियों में से एक थे। उन्हें ही दास प्रथा को खत्म करने और अमेरिकी गृह-युद्ध को समाप्त करके शांति स्थापित करने का श्रेय दिया जाता है। क्या आप जानते हैं कि अब्राहम लिंकन प्रथम ‘रिपब्लिकन’ नेता थे जो अमेरिका के राष्ट्रपति बने थे। बता दें कि प्रारंभ में अब्राहम लिंकन बहुत बार असफल हुए थे व कई बार उन्हें चुनाव में हार का सामना करना पड़ा था। 

लेकिन अब्राहम लिंकन ने कभी हार नहीं मानी और लगातार प्रयास करते रहे और वर्ष 1861 में अमेरिका के 16वें  राष्ट्रपति चुने गए। इस वर्ष अब्राहम लिंकन की 215वीं जयंती मनाई जाएगी। आइए अब हम विश्व के महान नेता अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय (Abraham President Biography in Hindi) और उनकी उपलब्धियों के बारे में जानते हैं। 

नाम अब्राहम लिंकन (Abraham Lincoln) 
जन्म 12 फरवरी 1809 
जन्म स्थान केंटकी प्रांत, अमेरिका 
पिता का नाम थॉमस लिंकन
माता का नाम नैंसी लिंकन 
पत्नी का नाम मैरी टॉड
पेशा राजनेता और वकील 
राष्ट्रपतिसोलहवें
निधन 14 अप्रैल 1865

अमेरिका के केंटकी प्रांत में हुआ था जन्म 

अमेरिका के महान राजनेता अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को अमेरिका के केंटकी प्रांत में एक गरीब अश्वेत परिवार में हुआ था। उनके पिता ‘थॉमस लिंकन’ और माता का नाम ‘नैंसी लिंकन’ था। बता दें कि अल्प आयु में ही माता-पिता का निधन होने के बाद उनकी परवरिश उनकी बड़ी बहन ने की थी। 

संघर्षमय रहा जीवन  

अब्राहम लिंकन का संपूर्ण जीवन उतार-चढ़ाव भरा रहा। उन्होंने अपनी स्कूली शिक्षा के साथ-साथ फार्म में काम किया, दीवारों में बाड़ लगाई, स्टोर में काम किया व पोस्टमास्टर की नौकरी भी की। उन्हें पढ़ने का बहुत शौक था। अब्राहम लिंकन ने अपना करियर 1848-1854 तक एक वकील के रूप में शुरू किया और बाद में उन्होंने राजनीति में प्रवेश किया। 

यह भी पढ़ें – Abraham Lincoln Quotes admire Hindi

अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति का जीता चुनाव 

अब्राहम लिंकन ने जब सक्रिय राजनीति में प्रवेश किया तो वह दो बार सीनेट के चुनाव में असफल हुए और ऐसे ही कई चुनावों में उन्हें हार का सामना करना पड़ा। हालांकि, इन चुनावों के चलते वह पूरे देश में मशहूर हो गए। वर्ष 1854 में उन्होंने ‘रिपब्लिकन पार्टी’ में प्रवेश किया। यह दल दास प्रथा का विरोधी था। इसके बाद बहुत से संघर्षों का सामना करते हुए उन्होंने वर्ष 1860 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति का चुनाव जीता। 

इसके साथ ही उन्होंने दास प्रथा की समाप्ति में भी अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी। उनके अथक प्रयासों के फलस्वरूप 31 जनवरी, 1865 को प्रतिनिधि सभा ने ‘सीनेट’ (Senate) द्वारा पूर्ववर्ती पारित दास प्रथा को रोकने हेतु वैधानिक संशोधन को स्वीकार किया था। अब्राहम लिंकन को 4 मार्च 1864 को दोबारा से अमेरिका का राष्ट्रपति चुना गया था।

नाटक देखने के दौरान हुई हत्या 

अमेरिकी इतिहास में 14 अप्रैल 1865 का दिन बहुत अहम माना जाता है। क्योंकि इस दिन अमेरिका के राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन को वाशिंगटन डीसी के फोर्ड थिएटर में एक रंगकर्मी ने गोली मार दी थी। जिसके बाद उनका 15 अप्रैल 1865 को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। किंतु आज भी उनके कार्यों और प्रेरणादायक विचारों के लिए दुनियाभर में उनका नाम आदर के साथ लिया जाता है। 

अब्राहम लिंकन के अनमोल विचार 

यहाँ महान राजनीतिज्ञ अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय (Abraham Lincoln Biography in Hindi) के साथ ही उनके कुछ प्रेरणादायक विचारों के बारे में भी बताया जा रहा है, जो इस प्रकार हैं:-

  • हमें पहले ये निश्चित कर लेना चाहिए कि हमारे पैर सही जगह पर रखें हुए हैं, इसके बाद ही सीधा खड़ा होना चाहिए। – अब्राहम लिंकन 
  • जो लोग किसी में बुराई तलाशते है उन्हें उसमें बुराई ही मिलती है। – अब्राहम लिंकन 
  • शत्रु को मिटाना है तो उसे मित्र बना लेना चाहिए। – अब्राहम लिंकन 
  • आज का काम कल पर टालकर हम अपनी जिम्मेदारियों से छुटकारा नहीं पा सकते हैं। – अब्राहम लिंकन 
  • सामान्य दिखने वाले लोग ही दुनिया के सबसे अच्छे लोग होते हैं, इसी कारण भगवान ऐसे ह बहुत सारे लोगों की रचना रचना करते हैं। – अब्राहम लिंकन 

पढ़िए भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय 

यहाँ अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय (Abraham Lincoln Biography in Hindi) के साथ ही भारत के महान राजनीतिज्ञ और साहित्यकारों का जीवन परिचय की जानकारी भी दी जा रही हैं। जिसे आप नीचे दी गई टेबल में देख सकते हैं:-

FAQs 

अब्राहम लिंकन का जन्म कहाँ हुआ था?

अब्राहम लिंकन का जन्म 12 फरवरी, 1809 को अमेरिका के केंटकी प्रांत में हुआ था। 

अब्राहम लिंकन की राजनीतिक पार्टी से थे?

अब्राहम लिंकन रिपब्लिकन पार्टी से थे। 

अब्राहम लिंकन कब अमेरिका के राष्ट्रपति बने?

अब्राहम लिंकन वर्ष 1860 में अमेरिका के 16वें राष्ट्रपति बने थे। 

अब्राहम लिंकन कितनी बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे?

बता दें कि अब्राहम लिंकन दो बार अमेरिका के राष्ट्रपति चुने गए थे। 

अब्राहम लिंकन का निधन कब हुआ था?

अब्राहम लिंकन का 15 अप्रैल 1865 को 56 वर्ष की आयु में निधन हो गया था। 

आशा है कि आपको अमेरिका के सोलहवें राष्ट्रपति अब्राहम लिंकन का जीवन परिचय (Abraham Lincoln Chronicle in Hindi) पर हमारा यह ब्लॉग पसंद आया होगा। ऐसे ही अन्य प्रसिद्ध कवियों और महान व्यक्तियों के जीवन परिचय को पढ़ने के लिए Leverage Edu के साथ बने रहें।